भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने एक बार फिर देश का नाम विश्व मंच पर रोशन किया। ऑस्ट्रेलिया पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए, जिनमें 4 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन ने भारत को प्रतियोगिता के शीर्ष दावेदारों में शुमार कर दिया।
भारतीय दल के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, फुर्ती और मानसिक मजबूती का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल टेबल में टॉप स्थान हासिल किया। पैरा ओलिंपिक चैंपियन प्रमोद भगत ने दो गोल्ड मेडल जीते, जबकि सुकांत कदम ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
भगत ने दो गोल्ड मेडल जीते प्रमोद भगत ने पुरुष सिंगल्स के SL3 वर्ग के फाइनल में अपने ही साथी खिलाड़ी मनोज सरकार को 21-15, 21-17 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद भगत ने सुकांत कदम के साथ जोड़ी बनाकर पुरुष युगल SL3-SL4 वर्ग का खिताब भी अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने उमेश विक्रम कुमार और सूर्यकांत यादव की जोड़ी को 21-11, 19-21, 21-18 से मात दी।
भगत ने जीत के बाद कहा, मैं दो गोल्ड मेडल जीतकर बहुत खुश हूं। मनोज के खिलाफ मुकाबला कड़ा था क्योंकि हम दोनों एक-दूसरे के खेल को अच्छी तरह जानते हैं। भारत के लिए यह शानदार प्रदर्शन है।’मानसी जोशी ने भी जीते दो गोल्ड जीते भारत की मानसी जोशी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। उन्होंने महिला सिंगल्स SL3 वर्ग में गोल्ड जीता और डबल्स SL3-SU5 वर्ग में रुथिक रघुपति के साथ मिलकर खिताब पर कब्जा किया। रुथिक ने पुरुष युगल SU5 वर्ग में चिराग बरेठा के साथ मिलकर एक और गोल्ड मेडल जीता।
















