image resize color correction and ai 2025 11 28t14 1764319341
image resize color correction and ai 2025 11 28t14 1764319341

नई दिल्ली, BCCI ने 2025 के ACC Men’s Under-19 Asia Cup के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। यह टूर्नामेंट 12 से 21 दिसंबर तक दुबई में खेला जाएगा।

अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। शुक्रवार को जारी टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। जबकि विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है।

भारतीय टीम का पहला मुकाबला 12 दिसंबर को क्वालिफायर-1 के साथ होगा। जबकि टीम 14 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाएगा।

अंडर-19 इंडिया टीम आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंदू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह, युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, नमन पुष्पक, डी दीपेंश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन और एरोन जॉर्ज। स्टैंड बाय: राहुल कुमार, हेमचौदेशन, बीके किशोर और आदित्य रावत

भारत के मैच से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत 12 दिसंबर को भारत और क्वालिफायर-1 के मैच से होगा। टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें हैं।

36 साल पुराना है टूर्नामेंट, भारत ने 8 टाइटल जीते अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत 1989 में बांग्लादेश में हुई थी। अब तक टूर्नामेंट के 12 एडिशन हो चुके हैं। इनमें भारत ने सबसे ज्यादा 7 खिताब जीते हैं। जबकि एक बार पाकिस्तान के खिलाफ विनर ट्रॉफी साझा की है। बांग्लादेश ने 2 टाइटल जीते हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान को एक-एक खिताब मिले हैं।