untitled design 2025 07 24t152124153 1753350689
untitled design 2025 07 24t152124153 1753350689

नई दिल्ली । भारत अगले साल फिर से इंग्लैंड का दौरा करेगा। दोनों टीमों के बीच आठ वाइट बॉल मैच खेले जाएंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने गुरुवार (24 जुलाई) को 2026 के समर होम सीरीज की घोषणा करते हुए इसकी पुष्टि की।

भारत जुलाई, 2026 में पांच टी-20 और तीन वनडे मैच खेलने के लिए इंग्लैंड दौरा करेगा। भारत फिलहाल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है।

अगले साल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान भी इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेंगे। दोनों टीमें 3-3 टेस्ट मैच खेलेंगी। इंग्लिश टीम श्रीलंका के खिलाफ भी छह वाइट बॉल मैच खेलेंगी। इसमें तीन वनडे और इतने ही टी-20 शामिल है।

भारत सीरीज में 1-2 से पीछे टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे है। इंग्लैंड ने पहला मैच 5 विकच और तीसरे 22 रन से जीता था। वहीं भारत को दूसरे मैच में 336 रन से जीत मिली थी। सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। वहीं पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से शुरू होगा।

भारतीय विमेंस टीम भी इंग्लैंड का दौरा करेगी भारतीय विमेंस टीम भी अगले साल इंग्लैंड का दौरा करेगी। टीम इस दौरान तीन टी-20 और एक टेस्ट मैच खेलेगी। टेस्ट की मेजबानी लॉर्ड्स में होगा। हाल ही में भारतीय विमेंस टीम की संपन्न हुई इंग्लैंड दौरे पर खेले गए 5 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज में भारत का दबादबा रहा। टी-20 सीरीज 3-2 से और वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम किया।