नई दिल्ली, साल 2025 भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। इस वर्ष टीम इंडिया ने सभी प्रारूपों — टेस्ट, वनडे और टी20 — में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा जीत अपने नाम की हैं। भारतीय खिलाड़ियों के अनुशासन, फिटनेस, और एकजुटता ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है, जिससे यह साल भारतीय क्रिकेट के लिए गौरवशाली साबित हुआ है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भारत ने 2-0 से जीत ली। दिल्ली टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया।
इस जीत के साथ टीम इंडिया 2025 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच (किसी भी फॉर्मेंट में) जीतने वाली टीम बन गई। टीम की यह 23वीं जीत है। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में इस साल भारत ने चौथा टेस्ट मैच जीता है। गिल इस मामले में ऑस्ट्रेलियन कैप्टन पैट कमिंस की बराबरी पर आ गए।
1. शुभमन गिल ने की पैट कमिंस की बराबरी शुभमन गिल की कप्तानी में इस साल भारतीय टीम ने चौथा टेस्ट मैच जीता है। गिल अब 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस की बराबरी पर आ गए हैं।
2. सिराज बने 2025 के टॉप विकेट टेकर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 2025 में टेस्ट क्रिकेट के टॉप विकेट टेकर बन गए हैं। सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 3 विकेट लिए। अब उनके नाम 2025 में 8 टेस्ट मैचों में 37 विकेट हो गए हैं।
3. बल्लेबाजी में शुभमन गिल पहले से टॉप पर भारत के शुभमन गिल 2025 के टॉप टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले से नंबर-1 हैं। इस साल गिल के 8 टेस्ट मैचों से 966 रन हो गए हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद केएल राहुल के नाम 8 टेस्ट में 687 रन हैं।
4. 2025 में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में मिली जीत 2025 में इंटरनेशल क्रिकेट में टीम इंडिया की 23वीं जीत है। भारत ने इसके साथ ही न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया है।
5. घर में हर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ ज्यादा जीत भारत ने अपने घर में वेस्टइंडीज को टेस्ट क्रिकेट में 15वीं बार हराया है।
साल 2025 ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टीम इंडिया अब सिर्फ मैच नहीं जीतती — वह एक क्रिकेट संस्कृति का निर्माण कर रही है जो अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास पर आधारित है। भारत की यह निरंतर सफलता आने वाले वर्षों में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।

















