1 1755275206
1 1755275206

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों और उनके आकाओं को सबक सिखाया। इस ऑपरेशन को स्थगित हुए तीन महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन भारतीयों का पाकिस्तान के ऊपर गुस्सा अब भी बरकरार है। इसका असर क्रिकेट पर भी है। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि भारत को इस बार एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इंकार कर देना चाहिए और टूर्नामेंट का बहिष्कार करना चाहिए।

इन संगठनों का कहना है कि पाकिस्तान लगातार सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता है और भारत के खिलाफ हिंसा को प्रोत्साहित करता है। ऐसे में खेल के मंच पर पाकिस्तान से मुकाबला करना सही संदेश नहीं देता। उन्होंने सरकार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से स्पष्ट कदम उठाने की अपील की है।

सूत्रों के अनुसार, BCCI इस मुद्दे पर पहले ही अपनी आपत्ति जता चुका है और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) को सूचित कर चुका है कि भारत पाकिस्तान में जाकर कोई भी मैच खेलने को तैयार नहीं है। हालांकि, टूर्नामेंट का आयोजन बहु-स्थलीय प्रारूप में हो सकता है, जहां भारतीय टीम के मैच तटस्थ स्थल पर कराए जाएं।

क्रिकेट प्रेमियों में इस विवाद को लेकर दो तरह की राय देखने को मिल रही है। एक वर्ग का मानना है कि खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए और खिलाड़ियों को खेल के मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग बहिष्कार के समर्थन में हैं और मानते हैं कि पाकिस्तान से खेल संबंध तोड़कर ही सही संदेश दिया जा सकता है।

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने इस पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा है कि अंतिम फैसला सरकार और BCCI के बीच आपसी विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा।

अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इंकार करता है, तो यह एशिया कप के इतिहास में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है और टूर्नामेंट के आयोजन पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।

ICC टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान से न खेले भारत

हमारा तीसरा सवाल था कि क्या भारत को ICC टूर्नामेंटों में भी पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए। इसके जवाब में 84% लोगों ने कहा कि भारत को ICC टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान का बायकॉट करना चाहिए। 16% लोग चाहते हैं कि भारत ICC टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलना जारी रखे।