4 1763715181
4 1763715181

नई दिल्ली, आगामी टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला तय हो चुका है। भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को आमने-सामने होंगे। हर बार की तरह इस बार भी दोनों टीमों का टकराव क्रिकेट प्रेमियों में बेहद उत्साह और रोमांच पैदा कर रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत–पाकिस्तान मैच न सिर्फ प्रतियोगिता की दिशा तय करते हैं बल्कि दर्शकों की धड़कनें भी तेज कर देते हैं।

अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा सकता है। यहां पर 5 अक्टूबर को विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच भी खेला गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI ने अपना प्रस्तावित शेड्यूल ICC को भेज दिया है। ICC जल्दी ही इसका ऐलान कर सकता है।

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो सकती है। जबकि, फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जा सकता है। सेमीफाइनल और फाइनल के वेन्यू का निर्धारण भारत-पाकिस्तान की स्थिति पर निर्भर करेगा।

अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में नहीं पहुंचती है तो यह मुकाबला अहमदाबाद में होगा। पाकिस्तान के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने पर मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा। ICC या BCCI की ओर से शेड्यूल पर अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

भारत के 5, श्रीलंका के 3 वेन्यू शॉर्टलिस्ट BCCI ने टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई को शॉर्टलिस्ट किया है। श्रीलंका के तीन वेन्यू को भी चुना गया है। कोलंबो को इनमें से एक बताया जा रहा है।

भारत–पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को बांधे रखेगा। इतिहास बताता है कि यह मैच हमेशा रोमांच से भरा होता है, और इस बार भी किसी थ्रिलर से कम नहीं होगा।
दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी और क्रिकेट प्रेमियों को एक यादगार रात मिलने वाली है।