untitled design 2025 09 18t170208477 1758195137
untitled design 2025 09 18t170208477 1758195137

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) से पहले दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनका असर आने वाले सीज़न और भारतीय क्रिकेट के भविष्य पर सीधे तौर पर पड़ेगा। AGM को लेकर यह तैयारी बैठक रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

क्रिकबज के अनुसार, AGM से पहले 20 सितंबर को दिल्ली में भाजपा के सदस्यों के साथ BCCI के शीर्ष अधिकारियों की एक मीटिंग रखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह मीटिंग गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर होगी। जहां अगले BCCI अध्यक्ष का नाम काफी हद तक साफ होने की उम्मीद है।

चार नामों की चर्चा तेज अगले BCCI अध्यक्ष के लिए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह के नाम की अटकलें जारी हैं। हालांकि इस मीटिंग में गांगुली को आमंत्रित किया जाएगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। इन दोनों नाम के अलावा कर्नाटक के पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर रघुराम भट्ट और पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे के नाम पर भी कुछ चर्चा हुई है। ऐसे में गांगुली, हरभजन, भट्ट, मोरे या कोई और नाम यह फैसला शनिवार रात दिल्ली में होने की उम्मीद है।

प्रेसिडेंट कौन होगा यह तय नहीं पिछले दिनों 70 साल के रोजर बिन्नी के BCCI प्रेसिडेंट का पद छोड़ने के बाद राजीव शुक्ला को एक्टिंग प्रेसिडेंट बनाया गया। लोढा कमेटी के अनुसार 70 साल के बाद कोई उम्मीदवार BCCI में प्रेसिडेंट का पद नहीं संभाल सकता है। इसलिए बिन्नी को पद छोड़ना पड़ा।

एशिया कप फाइनल के दिन AGM BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 28 सितबंर को मुंबई में होगी। यह बोर्ड की 94वीं AGM है। इसमें IPL और WPL के गवर्निंग काउंसिल का चुनाव भी होगा। 28 सितंबर को ही दुबई में एशिया कप का फाइनल भी होना है।