नई दिल्ली, इंटरनेशनल लीग T20 (ILT20) के एक रोमांचक मुकाबले में अबूधाबी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शारजाह को 39 रन से मात दी। मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अबूधाबी ने प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद उनकी गेंदबाज़ी ने विपक्ष को बांध दिया और जीत को आसान बना दिया।
इंटरनेशनल लीग टी-20 के दूसरे मैच में बुधवार को अबू धाबी नाइट राइडर्स ने शारजाह वॉरियर्स को 39 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में शारजाह की टीम 9 विकेट पर 194 रन ही बना सकी। लीग के सभी मैच जी एंटरटेनमेंट पर लाइव होते हैं।
लिविंगस्टन ने 82 रन बनाए टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे अबू धाबी के लिए लियम लिविंगस्टन ने 38 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। शेरफेन रदरफोर्ड ने 27 गेंदों पर 45 रन की उपयोगी पारी खेली।
टॉप ऑर्डर ने दी तेज शुरुआत एलेक्स हेल्स ने 19 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि अलीशान शराफू ने 23 गेंदों पर 34 रन जोड़े। माइकल पेपर 15 रन बनाकर आउट हुए। अंतिम ओवरों में आंद्रे रसेल ने 4 गेंदों पर नाबाद 11 रन जोड़कर टीम का स्कोर 233 तक पहुंचाया।
टिम डेविड की ताबड़तोड़ पारी शारजाह के लिए सबसे तेज और प्रभावी पारी टिम डेविड ने खेली। उन्होंने 24 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 2 चौके शामिल थे। मिडिल ऑर्डर में प्रेटोरियस ने 20 गेंदों पर 39 रन जोड़े और आदिल रशीद ने 11 गेंदों में 25 रन बनाए।
टीम की गेंदबाज़ी इकाइयों ने मिलकर विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया, जिसका शारजाह कोई जवाब नहीं ढूंढ पाया।
















