नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग शानदार खबर लेकर आई है। युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह फिर से बना ली है, वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लंबी वापसी के बाद रैंकिंग में आठवां स्थान हासिल किया है।
भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल, गेंदबाज कुलदीप यादव को ICC रैकिंग में फायदा हुआ है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को नुकसान झेलना पड़ा है।
ICC ने बुधवार को रैंकिंग जारी की। 23 साल के यशस्वी जायसवाल दुनिया के पांचवें नंबर के टेस्ट बैटर बन गए हैं। उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ। जायसवाल के पास 791 रेटिंग पॉइंट्स हैं।
कुलदीप यादव 7 स्थान की छलांग के साथ टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में 14वें स्थान पर आ गए हैं। उनके पास 689 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वनडे बैटर्स की रैंकिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। इस लिस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर-1 पर बने हुए हैं।
जायसवाल ने बावुमा और मेंडिस पीछे छोड़ा टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में भारतीय ओपनर जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और श्रीलंकाई बैटर कुसल मेंडिस को पीछे छोड़ा है। टॉप-10 की लिस्ट में ऋषभ पंत (753 अंक) दूसरे भारतीय हैं। वे आठवें पायदान पर हैं। इंग्लिश बैटर जो रूट 908 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं।
रोहित-विराट को एक-एक स्थान का नुकसान वनडे बैटर्स में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (764 अंक) ने 8 स्थान की छलांग लगाई और दूसरे स्थान पर आ गए। इससे रोहित शर्मा (756 अंक) तीसरे, पाकिस्तान के बाबर आजम (739 अंक) चौथे और विराट कोहली (736 अंक) 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। टी-20 बैटर्स की रैंकिंग के टॉप-10 में बदलाव नहीं हुआ है।
राशिद खान वनडे के नंबर-1 गेंदबाज बने गेंदबाजों की रैंकिंग में टेस्ट के टॉप-10 बॉलर्स की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वनडे रैंकिेंग में राशिद खान 710 अंक लेकर दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। इससे साउथ अफ्रीका के केशव महाराज (680 अंक), श्रीलंका के महीश तीक्षणा (659 अंक), इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर (654 अंक) और भारत के कुलदीप यादव (650 अंक) को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। टी-20 बॉलर्स के टॉप-10 में चेंज नहीं हुआ।
यशस्वी जायसवाल का टॉप-5 में लौटना और ऋषभ पंत का टॉप-10 में पहुंचना इस बात का संकेत है कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।
यह रैंकिंग न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतिबिंब है, बल्कि टीम इंडिया की संतुलित और मजबूत टेस्ट टीम के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

















