इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने नवीनतम टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी शानदार प्रदर्शन के दम पर दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज का स्थान हासिल किया है। वहीं, मोहम्मद सिराज इस सूची में 12वें स्थान पर बने हुए हैं। यह अपडेट भारतीय गेंदबाजी क्रम की ताकत और गहराई को दर्शाता है।
ICC ने बुधवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की। टेस्ट बॉलर्स की रैंकिंग में मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे भारतीय गेंदबाजों को फायदा हुआ है, जबकि जसप्रीत बुमराह ने अपनी टॉप पोजिशन कायम रखी है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 7 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज करियर बेस्ट 12वीं रैंक पर आ गए हैं। उनके 718 रेटिंग पॉइंट्स हैं। स्पिनर कुलदीप यादव को 7 स्थान का फायदा हुआ है। वे 644 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 21वें स्थान पर हैं।
जायसवाल को नुकसान, राहुल को 4 स्थान का फायदा
भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को बैटर्स की रैंकिंग में 2 पायदान का नुकसान हुआ है। वे 779 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर आ गए हैं। जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेली गई इकलौती पारी में 36 रन ही बना सके थे।
एक अन्य भारतीय ओपनर केएल राहुल को 4 स्थानों का फायदा हुआ है। वे 606 अंक के साथ 35वें स्थन पर आ गए हैं। राहुल ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 100 रन की शतकीय पारी खेली थी। नाबाद 104 रन की पारी खेलने वाले रवींद्र जडेजा 644 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 25वें स्थान पर आ गए हैं। उन्हें 6 पायदान का फायदा हुआ है। यह जडेजा की करियर बेस्ट रैंकिंग है। इस सूची में भारतीय कप्तान शुभमन गिल 13वें स्थान पर यथावत हैं।
जडेजा टॉप ऑलराउंडर, सुंदर को 4 स्थान का फायदा
ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा में 187 हफ्ते से टॉप पर कायम हैं। उनके 430 रेटिंग पॉइंट्स हैं। रवींद्र जड़ेजा पहली बार 9 मार्च 2022 को दुनिया के नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर बने थे, जिसमें उन्होंने जेसन होल्डर को पछाड़ा था। जडेजा के अलावा, वॉशिंगटन सुंदर को 4 स्थान का फायदा हुआ है। वे 11वें स्थान पर आ गए हैं। सुंदर के पास 205 रेटिंग पॉइंट्स हैं। सुंदर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 विकेट झटके थे।

















