image resize color correction and ai 2025 10 06t17 1759753264
image resize color correction and ai 2025 10 06t17 1759753264

नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर सिद्रा अमीन को डिमेरिट पॉइंट देने की घोषणा की है। यह कार्रवाई मैच के दौरान नियमों के उल्लंघन और खेल भावना के खिलाफ आचरण के कारण की गई। ICC के अनुसार, डिमेरिट पॉइंट प्रणाली खिलाड़ियों को अनुशासन बनाए रखने और खेल की गरिमा बनाए रखने के लिए लागू की गई है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तानी बैटर सिद्रा अमीन को एक डिमेरिट पॉइंट दिया है। इतना ही नहीं, 33 साल की इस बल्लेबाज को फटकार भी लगाई है। सिद्रा ने भारत के खिलाफ मुकाबले में आउट होने के बाद बैट को क्रीज पर पटक दिया था।

काउंसिल ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ‘सिद्रा को भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 का दोषी पाया गया है। जिसका विवरण आर्टिकल 2.2 में दिया गया है।’ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को भारत ने 88 रनों के बड़े अंतर से जीता था।

राणा की बॉल पर कैच आउट हुईं सिद्रा अमीन

40वें ओवर की 5वीं बॉल पर सिद्रा अमीन ने स्वीप करना चाहा और थर्ड अंपायर के पास खड़ी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को कैच थमा बैठीं। खराब शॉर्ट से निराश होकर सिद्रा ने अपने बैट को क्रीज पर पटक दिया। जोकि ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन है।

इसके अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल मैच के दौरान अपने क्रिकेट उपकरण जैसे- बैट, हेलमेट और ग्लब्स को या फिर कपड़े को मैदान पर पटकता है, तो वह इसका दोषी माना जाएगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम खेल के अनुशासन और खिलाड़ियों की जिम्मेदारी को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे खिलाड़ियों को यह संदेश मिलता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल भावना और नियमों का पालन अनिवार्य है।