4037281752659007 1753079185
4037281752659007 1753079185

नई दिल्ली । टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027 से 2-टियर सिस्टम लागू हो सकता है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में 8 सदस्यीय टीम बनाई हैं। इस समिति की अध्यक्षता ICC के नए CEO संजोग गुप्ता कर रहे हैं।

टेस्ट टियर सिस्टम में मौजूदा 9 टीमों की जगह 6-6 टीमों की दो डिवीजन बनाई जाएंगी। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले से इस फॉर्मेट के समर्थन में रहे हैं और चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत आपस में हर तीन साल में दो बार भिड़ें, जो मौजूदा चार साल में दो बार की तुलना में अधिक है।

2009 से 2014 के बीच खेले जाने वाली चैंपियंस लीग टी-20 अगले साल से दोबारा शुरू हो सकती हैं।

इसे अब क्यों लागू कर रहे हैं?

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारी भीड़ देखने को मिली। फैंस के अलावा, ब्रॉडकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग पर भी बड़ी संख्या में फैंस इस सीरीज से जुड़े। BGT ऑस्ट्रेलिया में अब तक की चौथी सर्वाधिक देखी गई सीरीज है। इस सीरीज के 8 लाख से ज्यादा मुकाबले फैंस ने मैदान पर आकर देखे हैं।

चैंपियंस लीग टी20 की हो सकती है वापसी

करीब 10 साल बाद चैंपियंस लीग टी20 (CLT20) टूर्नामेंट एक बार फिर लौट सकता है। ICC इस अंतरराष्ट्रीय क्लब आधारित टी20 प्रतियोगिता को फिर से शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्डों ने इस विषय में चर्चा की है और AGM में कई अहम सदस्य देशों से इस प्रस्ताव को समर्थन भी मिला है। पिछली बार यह टूर्नामेंट 2014 में भारत में हुआ था, जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर खिताब जीता था।

2009 से 2014 के बीच CLT20 के 6 सीजन आयोजित हुए थे। चार भारत में और दो दक्षिण अफ्रीका में। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने यह टूर्नामेंट दो-दो बार, जबकि ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स ने एक-एक बार जीता था।