why jasprit bumrah is not india test captain 1071776615
why jasprit bumrah is not india test captain 1071776615

नई दिल्ली । तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि उन्होंने खुद कप्तानी लेने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं, बुमराह ने खुद को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध बताया। 31 साल के पेसर ने SKY स्पोर्ट्स पर दिनेश कार्तिक से बात की।

कप्तानी के सवाल पर बुमराह ने कहा- ‘मैंने कप्तानी के लिए BCCI और सिलेक्टर्स को मना किया था। इसमें कोई फैंसी कहानियां नहीं हैं, कोई विवाद नहीं है या कोई हेडलाइन वाला बयान नहीं है कि मुझे बर्खास्त कर दिया गया था या मेरी तरफ नहीं देखा गया।’ रोहित शर्मा के संन्यास के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स ने बुमराह को कप्तान बनाने का समर्थन किया था।

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर हैं। टीम को वहां 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी हैं। पहला मुकाबला 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा।

मैंने बोर्ड से कहा, मुझे कप्तान न बनाएं: बुमराह बुमराह ने बताया, रोहित-कोहली के रिटायर होने से पहले मैंने बोर्ड से बात की थी। मैंने अपने वर्कलोड की जानकारी दी। पीठ दर्द के ट्रीटमेंट के बाद मैंने सर्जन से भी बात की। काम का बोझ था इसलिए हम इस नतीजे पर पहुंचे कि मुझे थोड़ा और स्मार्ट बनना होगा। जिसके बाद मैंने बोर्ड से कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि मुझे नेतृत्व के तौर पर देखा जाए।’