untitled design 2025 11 29t130219436 1764401541
untitled design 2025 11 29t130219436 1764401541

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा और निर्णायक दौर आने वाला है। BCCI ने संकेत दिया है कि वह जल्द ही विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर एक अहम बैठक करने जा रहा है। यह फैसला सिर्फ दो खिलाड़ियों के बारे में नहीं, बल्कि भारत की आने वाले वर्षों की वनडे और T20 रणनीति, वर्ल्डकप रोडमैप और टीम ट्रांजिशन को भी प्रभावित करेगा।

यह मीटिंग यह तय करेगी कि भारत आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव पर कितना निर्भर रहेगा और युवा खिलाड़ियों को कितनी जगह मिलेगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे फ्यूचर पर चर्चा के लिए एक मीटिंग बुलाया है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अभी समय है, लेकिन रोहित और विराट से इस बारे में अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। इसी को देखते हुए उनकी भूमिका और टीम की रणनीति पर स्पष्टता लाने के लिए यह मीटिंग होगी।

अहमदाबाद में हो सकती है मीटिंग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में तीसरे वनडे के बाद अहमदाबाद में हो सकती है। इसमें हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर भी शामिल होंगे। बैठक में 2027 वर्ल्ड कप में रोहित और विराट की भूमिका, उनकी उपलब्धता और परफॉर्मेंस पर चर्चा की जाएगी।

साथ ही दोनों सीनियर बल्लेबाजों को फिटनेस और फॉर्म बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी जाएगी। फिलहाल रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं।

रोहित को फ्यूचर पर बयान देने से मना किया बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, रोहित और विराट जैसे लेवल के खिलाड़ियों को इस बारे में साफ पता होना चाहिए कि उनसे भविष्य में क्या उम्मीद की जा रही है। जबकि मौजूद टीम मैनेजमेंट उनसे क्या चाहता है, क्योंकि वो अनिश्चितता के साथ टीम इंडिया के लिए क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं। जबकि बोर्ड ने रोहित को अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस पर फोकस करने के लिए कहा है। इसके अलावा फ्यूचर को लेकर बयान देने से भी मना किया है।

BCCI की यह मीटिंग भारतीय क्रिकेट के आने वाले 4–5 सालों की दिशा तय करेगी।
रोहित और विराट अभी भी भारत की ताकत हैं, लेकिन टीम को भविष्य के लिए तैयार करना भी उतना ही जरूरी है।
बैठक का फैसला निर्धारित करेगा कि ये दोनों दिग्गज कितने समय तक भारत की जर्सी में नजर आएंगे।