ind vs eng jasprit bumrah five fers harry brook wicket on 99 all you need to knwo 3rd day of headingley test 122009172
ind vs eng jasprit bumrah five fers harry brook wicket on 99 all you need to knwo 3rd day of headingley test 122009172

नई दिल्ली, तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भारत की बढ़त 96 रन की हो गई है। चौथे दिन का खेल दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। हेडिंग्ले स्टेडियम में तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम 465 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पहली पारी में भारत ने 471 रन बनाए थे, जिसके आधार पर टीम को 6 रन की बढ़त मिली।

रविवार को स्टंप्स तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। टीम से केएल राहुल 47 और शुभमन गिल 6 रन पर नाबाद लौटे। इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से ओली पोप ने सेंचुरी लगाई। वहीं हैरी ब्रुक 99 रन पर आउट हुए।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को 3 वहीं मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिला।

वेदर रिपोर्ट एक्यूवेदर के मुताबिक, दिन के समय तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम में कभी धूप तो कभी बादल छाए रह सकते हैं, और 24 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है।

बारिश की संभावना केवल 4% है, लेकिन बादलों की मौजूदगी लगभग 67% रहने की संभावना है। यानी खेल के लिहाज से मौसम अनुकूल रहेगा, हालांकि बादलों के कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड : बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कर्स, जोश टंग, शोएब बशीर।