मुंबई। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और अभिनेत्री-मॉडल महीका शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह दोनों का रोमांटिक वेकेशन है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। प्रशंसक लगातार दोनों की जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं, जबकि मनोरंजन जगत में इन चर्चाओं ने एक नई हलचल पैदा कर दी है।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड, मॉडल और एक्ट्रेस महीका शर्मा के साथ एक वीडियो शेयर किया है। मंगलवार शाम हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए।
इनमें एक वीडियो में हार्दिक अपनी लैंबॉर्गिनी कार धोते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि महीका पास में खड़ी मस्ती करते हुए पानी की पाइप से उन पर स्प्रे करती हैं और दोनों हंसते-खिलखिलाते नजर आते हैं। इसी पोस्ट में हार्दिक ने महीका के साथ समंदर किनारे छुट्टियां बिताते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं, जहां दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस ने नोट किया कि हार्दिक के फोन का वॉलपेपर भी यही प्यारी तस्वीर है। इसके अलावा उन्होंने लॉन्ग ड्राइव, क्रायोथेरेपी सेशन, गोलगप्पे खाते हुए और अपने प्यारे पालतू कुत्तों के साथ मस्ती करते हुए कई झलकियां भी शेयर कीं।
5 साल के बेटे अगस्त्या के साथ खेलने का भी फोटो शामिल शेयर की गई तस्वीरों में सबसे प्यारा पल वह है, जब हार्दिक अपने 5 साल के बेटे अगस्त्या के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। अगस्त्या को गोद में उठाए हुए हार्दिक बेहद खुश और रिलैक्स्ड दिखे। फैंस ने कमेंट्स में लिखा कि तलाक के बाद हार्दिक के चेहरे पर एक नई शांति और खुशी नजर आ रही है, जो पहले कम दिखाई देती थी।
हालाँकि दोनों में से किसी ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन यह वेकेशन उनके रिश्ते की नज़दीकियों को एक बार फिर सुर्खियों में ले आया है। प्रशंसक अब यह जानने को उत्सुक हैं कि आने वाले दिनों में यह जोड़ी किसी बड़े प्रोजेक्ट या इवेंट में साथ नज़र आती है या नहीं।
फिलहाल, इंटरनेट पर दोनों की तस्वीरें और रील्स लगातार देखी-जा रही हैं और लाइक-काउंट तेजी से बढ़ता जा रहा है। यह साफ है कि क्रिकेट और ग्लैमर का यह संगम प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है।














