नई दिल्ली, सेंट्रल जोन ने 11 साल बाद दलीप ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में साउथ जोन को 6 विकेट से हराया। सेंट्रल जोन सातवीं बार दलीप ट्रॉफी चैंपियन बना है। इससे पहले 2014 में यह खिताब सेंट्रल जोन ने जीता था।
सेंट्रल जोन को जीत के लिए महज 65 रन का टारगेट मिला था। टीम ने सोमवार को मुकाबले के पांचवें और आखिरी दिन 4 विकेट खोकर यह टारगेट हासिल कर लिया।
इससे पहले, चौथे दिन साउथ जोन अपनी दूसरी पारी में 426 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सेंट्रल जोन को महज 65 रन का टारगेट ही मिल सका।
बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर गुरुवार को सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। साउथ जोन पहली पारी में 149 रन ही बना सका। सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 511 रन बनाकर 362 रन की बढ़त हासिल की थी।
दूसरी पारी में सेंट्रल जोन ने 4 विकेट गंवाए सेंट्रल जोन ने दूसरी पारी में 65 रन बनाने में ही 4 विकेट गंवा दिए। हालांकि टीम ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। टीम के लिए दूसरी पारी में अक्षय वाडकर 19 और यश राठौड़ 13 रन बनाकर नाबाद रहें। कप्तान रजत पाटीदार ने 13, शुभम शर्मा ने 8, दानिश मालेवार ने 5 और सारांश जैन ने 4 रन बनाए। साउथ जोन की ओर से गुरजापनीत सिंह और अंकित शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।
सेंट्रल जोन के सारांश जैन ने टूर्नामेंट में 16 विकेट और 136 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 194 रन बनाने वाले यश राठौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

















