England India Cricket 47 1750465110803 1750465120523
England India Cricket 47 1750465110803 1750465120523

नई दिल्ली, भारत ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत शुरुआत की है। भारतीय टीम ने शुक्रवार को मैच के पहले दिन पहली पारी में 3 विकेट पर 359 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 127 और ऋषभ पंत 65 रन पर नाबाद लौटे। दोनों चौथे विकेट के लिए 138 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं।

लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। यशस्वी जायसवाल (101 रन) और केएल राहुल (42 रन) ने 91 रन की साझेदारी करके भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स ने लंच से पहले दो विकेट लेकर इंग्लैंड की वापसी कराई। डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन शून्य पर आउट हुए।

नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे भारतीय कप्तान ने जायसवाल के साथ 129 और ऋषभ पंत के साथ नाबाद 138 रन की पार्टनरशिप करके भारत को दिन के खेल में आगे रखा। गिल ने कप्तान बनने के बाद पहले टेस्ट में शतक बनाया। वे ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बैटर बने।

जायसवाल-गिल के शतक से जुड़े 2 रोचक फैक्ट

  • जायसवाल ने इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शतक लगाया। वे ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बैटर बने हैं।
  • गिल ने बतौर कप्तान पहले मैच में शतक लगाया। वे ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बैटर बने।

दोनों टीमों का प्लेइंग-11

इंग्लैंड : बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पॉप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।