नई दिल्ली, टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी रणनीति एक बार फिर चर्चा में है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने हालिया मैच में वॉशिंगटन सुंदर को नंबर-3 पर प्रमोट करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। टीम प्रबंधन के इस कदम ने क्रिकेट विशेषज्ञों से लेकर प्रशंसकों तक सभी को हैरान किया, और अब गांगुली की टिप्पणी ने बहस को और गहरा कर दिया है।
पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली का मानना है कि टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 पर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज उतारने चाहिए।
उनके मुताबिक वॉशिंगटन सुंदर,भले ही एक उपयोगी ऑलराउंडर हो, लेकिन लंबे समय में यह महत्वपूर्ण बल्लेबाजी स्थान उनके लिए सही नहीं है।
सुंदर पहले टेस्ट में 29 और 31 रन बनाए थे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में सुंदर ने 29 और 31 रन बनाए थे। भारत यह मैच 30 रन से हार गया और सीरीज में 0-1 से पीछे हो गया। गांगुली ने कहा कि नंबर-3 जैसी अहम पोजीशन दुनिया के सभी देशों में चुनौतीपूर्ण होती है।
उन्होंने कहा,’सुंदर अच्छे क्रिकेटर हैं। बॉलिंग भी करते हैं और बैटिंग भी, लेकिन मैं आश्वस्त नहीं हूं कि टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक नंबर-3 उनकी सही जगह है।’ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका या न्यूजीलैंड जैसी जगहों पर नंबर-3 पर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज ही खेलना चाहिए।
गांगुली ने यह भी कहा कि टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम (गंभीर) को इस पर ध्यान देना होगा कि टीम का टॉ ऑर्डर हमेशा विशेषज्ञ खिलाड़ियों से भरा हो।
इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज सीरीज में साईं सुदर्शन और करुण नायर नंबर-3 पर खेले थे भारत ने हाल की इंग्लैंड सीरीज़ और उसके बाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू मुकाबलों में साई सुदर्शन और करुण नायर को नंबर-3 की भूमिका में आजमाया था। दोनों को शीर्ष क्रम के विशेषज्ञ बल्लेबाज़ के तौर पर देखा जाता है।
गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट भारत 1-0 से पीछे है और सीरीज बचाने के लिए दूसरा टेस्ट जीतना जरूरी है। दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी।
गांगुली द्वारा नंबर-3 पर सुंदर को भेजने के फैसले पर सवाल उठाना क्रिकेट बहस को नई दिशा देता है।
टीम इंडिया को यह तय करना होगा कि भविष्य में रणनीतियों के साथ कितने प्रयोग करना सही है और किन स्लॉट्स को स्थिर रखा जाना चाहिए।
सुंदर की क्षमता पर किसी को संदेह नहीं, लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी पोज़ीशन को लेकर यह चर्चा आगे भी जारी रहने वाली है।


















