vinod kambli admitted to a hospital large 1632 150
vinod kambli admitted to a hospital large 1632 150

नई दिल्ली, पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें ठाणे के आकृति हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक 52 साल के कांबली की हालत गंभीर है। शनिवार रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में कोच रमाकांत आचरेकर कार्यक्रम में विनोद कांबली नजर आए थे। इस दौरान उनका सचिन तेंदुलकर के साथ वीडियो भी वायरल हुआ था।

एंकर ने हाथ छुड़वाया कोच आचरेकर समारोह में कांबली, सचिन का हाथ कस कर थाम लेते हैं। फिर एंकर आता है और कांबली को हाथ छोड़ने को लेकर समझाता है। आखिर में फिर सचिन उनसे दूर हो जाते हैं। यहां कांबली के चेहरे पर निराशा नजर आती है।

विनोद कांबली की तबीयत खराब है कांबली का 4 महीने पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे चल नहीं पा रहे थे। वीडियो में कांबली एक बाइक के पास खड़े रहते हैं। फिर कुछ देर में लड़खड़ाने लगते हैं। एक व्यक्ति आगे बढ़कर सहारा देता है।

52 वर्षीय कांबली हार्ट संबंधी समस्याओं के अलावा डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। वे दवाएं ले रहे हैं। उन्हें रेगुलर हॉस्पिटल जाना पड़ रहा है। कांबली को साल 2013 में दिल का दौरा भी पड़ चुका है।

कांबली को हार्ट अटैक आ चुका फिल्मी करियर फ्लॉप होने के बाद कांबली ने राजनीति में भी हाथ आजमाया। वे लोक भारती पार्टी के सदस्य रहे। 2009 के विधानसभा चुनाव में कांबली विखरोली सीट से मैदान में उतरे, लेकिन इस मोर्चे पर भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। कुछ साल पहले कांबली को दिल का दौरा पड़ा था, उसके बाद से वे क्रिकेट, टीवी और सिनेमा के परदे से लगभग गायब से हैं। उन्होंने रक यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताया था की सचिन तेंदुलकर ने उनकी हार्ट सर्जरी कराई थी।