नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी ड्रॉ रही। भारत ने इंग्लैंड को पांचवां टेस्ट 6 रन से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज 2-2 पर खत्म हुई।
यह टेस्ट इतिहास की पहली सीरीज रही जिसमें 9 बैटर्स ने 400 से ज्यादा रन बनाए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक सीरीज में हाईएस्ट रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने। इसी सीरीज में जो रूट टेस्ट क्रिकेट के सेकेंड टॉप स्कोरर बने।
भारत की सबसे छोटी जीत टेस्ट क्रिकेट में भारत की रनों के हिसाब से अब तक की सबसे छोटी जीत 6 रन की है। सोमवार को ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 6 रन से हरा दिया। भारत की दूसरी सबसे छोटी जीत 13 रन से हुई थी। यह जीत 2004 में वानखेड़े स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी।
पहली बार किसी सीरीज में 9 बैटर्स ने 400+ रन बनाए टेस्ट इतिहास में पहली बार किसी सीरीज में 9 बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के नाम था। 1975-76 की सीरीज में 8 बल्लेबाजों ने 400+ रन बनाए थे।
3. गिल एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय और विदेशी कप्तान
- शुभमन गिल एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने। उन्होंने 5 मैचों में 4 शतक के साथ 754 रन बनाए। उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 टेस्ट की सीरीज में 732 रन बनाए थे।
- शुभमन इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी कप्तान भी बने। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के सर गारफील्ड सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ा। सोबर्स ने 1966 में 722 रन बनाए थे।
जडेजा ने इंग्लैंड में भारत के लिए किसी सीरीज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाए रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए किसी सीरीज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले प्लेयर बने। उन्होंने 6 बार 50+ स्कोर बनाया। इस सूची में दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने 1979 में 5 बार 50+ स्कोर बनाए थे। विराट कोहली ने 2018 में और ऋषभ पंत ने इसी 2025 सीरीज में 5-5 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।


















