नई दिल्ली, दलीप ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला सेंट्रल जोन और साउथ जोन के बीच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेला जा रहा है। आज यानी शुक्रवार को मुकाबले का दूसरा दिन है। सेंट्रल जोन ने आज अपनी पहली पारी को 50/0 के स्कोर से आगे बढ़ाया।
खबर लिखे जाने तक टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। ओपनर अक्षय वाडकर 22, दानिश मालेवार 53 और शुभम शर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले, गुरुवार को साउथ जोन पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हो गई। सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी।
सारांश जैन को 5 विकेट साउथ जोन पहली पारी में 149 रन पर ही सिमट गई। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। टीम के लिए तन्मय अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। उनके अलावा सलमान निजार 24, अंकित शर्मा 20, रिकी भुई 15 और एमडी निधेश 12 रन बनाए। सेंट्रल जोन की ओर से सारांश जैन ने 5 और कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट झटके।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- साउथ जोन: मोहम्मद अजहरुद्दीन (कप्तान), तन्मय अग्रवाल, आंद्रे सिद्धार्थ, गुरजापनीत सिंह, वासुकी कौशिक, मोहित काले, एमडी निधेश, रिकी भुई, सलमान निजार, रविचंद्रन स्मरण, अंकित शर्मा।
- सेंट्रल जोन: रजत पाटीदार (कप्तान), यश राठौड़, दानिश मालेवार, अक्षय वाडकर, शुभम शर्मा, उपेंद्र यादव, सारांश जैन, आदित्य ठाकरे, दीपक चाहर, कुमार कार्तिकेय, कुलदीप सेन।
दोनों सेमीफाइनल ड्रॉ रहे थे साउथ जोन का सेमीफाइनल मैच नॉर्थ जोन के खिलाफ ड्रॉ रहा था। वहीं, सेंट्रल जोन ने दूसरा सेमीफाइनल मैच वेस्ट जोन के खिलाफ खेला और यह मैच भी ड्रॉ रहा था।
साउथ जोन ने 13 बार दिलीप ट्रॉफी का खिताब जीता है, जबकि सेंट्रल जोन ने 6 बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है।


















