नई दिल्ली, दलीप ट्रॉफी 2025 का आगाज आज रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। उद्घाटन मैच में नॉर्थ-ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन आमने-सामने हैं। मैच की शुरुआत से पहले हुए टॉस में नॉर्थ-ईस्ट जोन ने जीत दर्ज की और गेंदबाजी का फैसला किया।
यह मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। पिच पर हल्की नमी और सुबह की परिस्थितियों को देखते हुए नॉर्थ-ईस्ट जोन के कप्तान ने गेंदबाजों पर भरोसा जताया। उनका मानना है कि तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलेगी और टीम को बढ़त मिल सकती है।
सेंट्रल जोन की बल्लेबाजी मजबूत मानी जाती है और उनके टॉप ऑर्डर पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट जोन अपने गेंदबाजी आक्रमण से दबाव बनाने की कोशिश करेगा।
दलीप ट्रॉफी का यह सीजन खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन चयनकर्ताओं की नजर में होगा, जो आने वाले समय में राष्ट्रीय टीम के लिए भी रास्ता बना सकता है।
पहले दिन का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है और दर्शकों को कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। नॉर्थ-ईस्ट जोन की लगातार प्रगति और सेंट्रल जोन की बल्लेबाजी की ताकत मैच को और ज्यादा रोमांचक बना रही है।
गिल, ईश्वरन और जुरेल नहीं खेल रहे नॉर्थ जोन टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई थी। हालांकि, गिल बिमार होने की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे। गिल की गैरमौजूदगी में अंकित कुमार टीम की कप्तानी कर रहे है।
वहीं, अभिमन्यु ईश्वरन ईस्ट जोन की कप्तानी करने वाले थे। वे भी नहीं खेल रहे है। रियान पराग टीम की कप्तानी कर रहे है। सेंट्रल जोन के कप्तान ध्रुव जुरेल भी नहीं खेल रहे। उनकी जगह रजत पाटीदार टीम की कमान संभाल रहे है।
क्वार्टर फाइनल खेलने वाली टीमों के प्लेइंग-11
नॉर्थ जोन की टीम: अंकित कुमार (कप्तान), अर्शदीप सिंह, औकिब नबी, आयुष बडोनी, हर्षित राणा, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), मयंक डागर, निशांत सिंधु, साहिल लोत्रा, शुभम खजूरिया, यश धुल।
ईस्ट जोन: रियान पराग (कप्तान), कुमार कुशाग्र, (विकेटकीपर), मनीषी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, मुख्तार हुसैन, श्रीदम पॉल, शरनदीप सिंह, उत्कर्ष सिंह, सूरज सिंधु जायसवाल, विराट सिंह।
सेंट्रल जोन: रजत पाटीदार (कप्तान), आदित्य ठाकरे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आयुष पांडे, दीपक चाहर, दानिश मलवार, हर्ष दुबे, कुलदीप सिंह यादव, खलील अहमद, शुभमन शर्मा, यश राठौड़।
नॉर्थ-ईस्ट जोन: नॉर्थ-ईस्ट जोन की टीम: रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), आकाश कुमार चौधरी, अंकुर, आशीष थापा, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजम, डोरिया, हेम बहादुर छेत्री, एंडरसन (विकेटकीपर), जोतिन फिरोजम, कर्णजीत, पालजोर तमांग।
वेस्ट जोन ने सबसे ज्यादा 19 खिताब जीते दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल टीम वेस्ट जोन रही है, जिसने अब तक 19 बार खिताब जीते हैं। इसके बाद नॉर्थ जोन का नाम आता है, जिसके पास 18 खिताब हैं,
साउथ-वेस्ट जोन सीधे सेमीफाइनल खेलेंगे इस साल दलीप ट्रॉफी फिर से जोन फॉर्मेट में खेली जाएगी। पिछली बार इसे चार टीमों (ए, बी, सी, डी) के बीच खेला गया था। इस टूर्नामेंट में कुल 5 मैच होंगे। 2 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल होगा। सभी मैच नॉकआउट होंगे, यानी हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। पिछले बार (2023-24) साउथ जोन ने खिताब जीता था, उन्होंने फाइनल में वेस्ट जोन को 75 रनों से हराया था। इसी कारण इस बार साउथ जोन और वेस्ट जोन सीधे सेमीफाइनल से खेलेंगे।

















