untitled design 2026 02 07t133213951 1770456203
untitled design 2026 02 07t133213951 1770456203

नई दिल्ली, टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने एक समय लगभग गंवा दिया मैच, लेकिन आखिरी ओवरों में शानदार वापसी करते हुए जीत छीन ली। मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि आखिरी 2 ओवर में समीकरण लगभग 20 से 25 रन का था और विकेट भी कम बचे थे, फिर भी पाकिस्तान ने दबाव में संयम दिखाया।

2009 का चैंपियन पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में नीदरलैंड से हारते-हारते जीत गया। टीम को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 29 रन बनाने थे। उसे फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 3 छक्के लगाकर 3 विकेट की जीत दिलाई।

18वें ओवर तक नीदरलैंड का पलड़ा भारी था। 19वें ओवर की पहली बॉल पर फहीम ने छक्का लगाया, लेकिन दूसरी बॉल पर मैक्स ओडाउड से उनका कैच ड्रॉप हो गया। जीवनदान मिलने के बाद फहीम ने दो छक्के लगाकर मैच का रुख पाकिस्तान की ओर कर दिया। उन्होंने 11 बॉल पर नाबाद 29 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कोलंबो में शनिवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान की के ओपनर साहिबजादा फरहान ने 47 रन बनाए। वे 3 रन से फिफ्टी चूक गए। सईम अयूब ने 24 रन बनाए। नीदरलैंड की ओर पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त को 2-2 विकेट मिले।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग कर रही नीदरलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। नीदरलैंड के 10 में से 9 बल्लेबाज कैच आउट हुए, जबकि केवल एक विकेट अबरार अहमद ने कॉलिन एकरमैन को बोल्ड कर हासिल किया।

गेंदबाजी में भी पाकिस्तान ने अंतिम ओवरों में सटीक यॉर्कर और स्लोअर गेंदों का इस्तेमाल किया, जिससे विरोधी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। कप्तान की रणनीति और फील्ड सेटिंग ने निर्णायक भूमिका निभाई।

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में सकारात्मक शुरुआत की और अंक तालिका में महत्वपूर्ण 2 अंक हासिल किए। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी करीबी जीत टीम के आत्मविश्वास को मजबूत करती है और आगे के मुकाबलों के लिए लय तय करती है।