58pti11282025000389b 1764341852
58pti11282025000389b 1764341852

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर चर्चा तेज़ है—क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली अगला वनडे वर्ल्डकप खेलेंगे? इस पर बॉलिंग कोच मॉर्नी मोर्कल का बयान क्रिकेट हलकों में नई हलचल पैदा कर गया है। मोर्कल ने साफ कहा है कि रोहित और विराट के फिटनेस, फॉर्म और खेल के प्रति जुनून को देखते हुए वे आने वाला वनडे वर्ल्डकप खेल सकते हैं। यह बयान सिर्फ एक टिप्पणी नहीं, बल्कि टीम इंडिया की रणनीति और भविष्य की दिशा को भी संकेत देता है।

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का मानना है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं। बशर्ते, वे मेंटली और फिजिकली फिट रहे और फील करें कि उनका शरीर ऐसा कर सकता है। तो यह मुश्किल नहीं है।

भारतीय कोच से रोहित-कोहली के भविष्य को लेकर सवाल किया गया था। दरअसल, रोहित और कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं। दोनों ने टी-20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है। इसके बाद से रोहित-कोहली के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं।

रोहित-कोहली 9 महीने बाद घरेलू मैदान पर खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली 9 महीने के बाद घरेलू मैदान पर एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलेंगे। दोनों ने पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ 12 फरवरी 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला था।

मोर्कल ने कहा- हमारे पास खुद को रिसेट करने का मौका मोर्कल ने प्रैक्टिस सेशन से पहले कहा, पिछले दो हफ्ते निराशाजनक रहे, लेकिन अब हमारे पास कुछ दिन खुद को रीसेट करने के लिए हैं। अब हमें अपनी पूरी एनर्जी के वनडे क्रिकेट पर लगानी है। पिछले कुछ सालों में टीम ने इस फॉर्मेट में अच्छा खेल दिखाया है।