नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम की हालत पहली पारी में खराब हो गई थी. 70 रन के स्कोर पर दो विकेट गिर चुके थे और आकाशदीप को बतौर नाइट वॉचमैन भेजा गया. कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ने उनको विकेट बचाने भेजा था. दूसरे दिन ना सिर्फ उन्होंने विकेट बचाया बल्कि तीसरे दिन आकर टेस्ट में पहली फिफ्टी ठोक डाली. उनकी हाफ सेंचुरी पूरा करने के बाद गंभीर का रिएक्शन देखने लायक था.आकाश दीप ने शनिवार को द ओवल में अपने पहले टेस्ट अर्धशतक को पूरा किया. निचले क्रम के बल्लेबाज को दूसरे दिन के अंत में नाइट वॉचमैन के रूप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था. अगले दिन उन्होंने और भी मजबूती से वापसी की और इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा.















