image 2025 05 26T165118.347
image 2025 05 26T165118.347

 नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 68वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रन से हरा दिया। यह KKR की टूर्नामेंट इतिहास में सबसे बड़ी हार है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस जीत के साथ SRH ने छठे स्थान पर रहकर अपना सीजन फिनिश किया। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन KKR 8वें नंबर पर रही।

रविवार को हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने हेनरिक क्लासन के शतक और ट्रैविस हेड की फिफ्टी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना दिए। सुनील नरेन ने 2 विकेट लिए। जवाब में कोलकाता की टीम 168 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट ने 3-3 विकेट लिए।