2025 5image 17 17 267508030india pulled out of asi
2025 5image 17 17 267508030india pulled out of asi

नई दिल्ली,- BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने भारत के एशिया कप से हटने की खबरों का खंडन किया है। सैकिया ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा- ‘एशिया कप से भारत के हटने की खबरें सही नहीं हैं। बोर्ड ने आगामी ACC आयोजनों पर न तो कोई चर्चा की है और न ही कोई कदम उठाया है। ACC को कुछ लिखना तो दूर की बात है। इस समय हमारा मुख्य ध्यान मौजूदा IPL और उसके बाद होने वाली इंग्लैंड सीरीज, पुरुष और महिला दोनों पर है।’

सोमवार सुबह कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2025 से हटने का मन बनाया है। दरअसल, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष हैं। वे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन भी हैं। 22 अप्रैल को हुए पहलगांव में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है।

सितंबर में भारत में होना है एशिया कप एशिया कप इस साल सितंबर में भारत की मेजबानी में होना है। लेकिन, अगर भारत हटता है तो मुमकिन है कि पूरा टूर्नामेंट ही रद्द हो जाए। भारत के नहीं खेलने पर ब्रॉडकास्टर पीछे हट सकते हैं।

इमर्जिंग वुमन एशिया कप से हटने की जानकारी दे दी गई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने श्रीलंका में होने वाले इमर्जिंग वुमन एशिया कप से हटने की जानकारी BCCI ने मौखिक रूप से दे दी है।

2023 में हाईब्रिड मॉडल पर खेला गया था एशिया कप 2023 में एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई थी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान में जाकर खेलने से मना कर दिया था, जिसके बाद हाईब्रिड मॉडल पर खेला गया था।

इसके तहत भारत के मैच श्रीलंका में करवाए गए थे। फाइनल भी श्रीलंका में खेला गया था। पाकिस्तान की टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। भारत ने 10 विकेट से श्रीलंका को फाइनल में हराया था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी हाईब्रिड मॉडल पर खेला गया था

इस साल फरवरी में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए भी भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गई थी। टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल पर खेला गया था। भारत के मैच दुबई में खेले गए थे।

2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आई थी पाकिस्तानी टीम पाकिस्तान की टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी। तब इंडिया और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया था।

भारत यह मैच 7 विकेट से जीता था। कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जमाई थी। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे।