moments 6 1757159055
moments 6 1757159055

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 28 सितंबर को अपनी एनुअल जनरल मीटिंग में इलेक्शन करने वाला है। बोर्ड की 94वीं मीटिंग सुबह 11.30 बजे मुंबई में BCCI के हेडक्वार्टर में शुरू होगी। मीटिंग में IPL और WPL के गवर्निंग काउंसिल का चुनाव भी होगा। 28 को ही दुबई में एशिया कप का फाइनल भी होना है।

बोर्ड के नए कार्यकाल के लिए चुनाव हो रहा क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने सभी स्टेट एसोसिएशन को मीटिंग के बारे में जानकारी भेज दी है। जिसमें बताया गया कि बोर्ड के प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी और ट्रेजरर पोस्ट के लिए इलेक्शन होने वाला है।

मीटिंग में BCCI एपेक्स काउंसिल के 3 नए मेंबर्स और IPL-WPL के गवर्निंग काउंसिल का चुनाव भी होगा। एपेक्स काउंसिल में एक सदस्य बोर्ड की जनरल बॉडी का प्रतिनिधि होगा, वहीं 2 प्रतिनिधि इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन से चुने जाएंगे।

3 साल के लिए रहेगा BCCI का नया कार्यकाल BCCI इलेक्शन में चुने गए उम्मीदवार अगले 3 साल के लिए कार्यकाल में बने रहेंगे। हालांकि, फिलहाल यह तय नहीं नेशनल स्पोर्ट्स बिल के लागू होने के बाद भी कार्यकाल बना रहेगा या नहीं। बिल करीब 6 महीने बाद लागू होगा, तब तक BCCI सुप्रीम कोर्ट में लोढा कमेटी द्वारा बताए गए संविधान को ही फॉलो करेगा।

सैकिया का सेक्रेटरी बने रहना तय BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया अपनी पोजिशन कायम रखेंगे, क्योंकि वे 3 साल ऑफिस में काम करने के बाद इसी साल सेक्रेटरी बने थे। उन्होंने जय शाह के ICC चेयरमैन बनने के बाद BCCI सेक्रेटरी का पद संभाला था। सेक्रेटरी इलेक्शन के दौरान ट्रेजरर प्रभतेज भाटिया (छत्तीसगड़) और जॉइंट सेक्रेटरी रोहन गौंस देसाई (गोवा) भी चुने गए थे। इस कारण वे भी अपना पद बरकरार रखेंगे। तीनों 3 साल के लिए इस पद पर चुने गए हैं।

राजीव शुक्ला प्रेसिडेंट नहीं बन सकते पिछले दिनों रोजर बिन्नी के BCCI प्रेसिडेंट का पद छोड़ने के बाद 70 साल के राजीव शुक्ला को एक्टिंग प्रेसिडेंट बनाया गया। हालांकि, लोढा कमेटी के अनुसार 70 साल के बाद कोई उम्मीदवार BCCI में प्रेसिडेंट का पद नहीं संभाल सकता है। इसलिए शुक्ला की जगह नए प्रेसिडेंट का चुनाव होगा।