untitled design 2025 10 06t131529022 1759736880
untitled design 2025 10 06t131529022 1759736880

नई दिल्ली, बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। इस प्रदर्शन ने न केवल टीम की क्षमता को प्रदर्शित किया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया। टीम ने हर मैच में संयम, रणनीति और शानदार तकनीक का प्रदर्शन किया।

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को टी-20 सीरीज में 3-0 से हरा दिया। शारजाह में रविवार को खेले गए तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अफगानिस्तान टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बना सकी। 144 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बांग्लादेश के लिए नाबाद अर्धशतक लगाने वाले सैफ हसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अफगान के बैटर्स बड़ी पारी नहीं खेल सके अफगानिस्तान के लिए दरवेश अब्दुल रसूली ने 29 गेंद पर 32 रन बनाए। वे टॉप स्कोरर रहे। सेदिकुल्लाह अटल ने 28 और मुजीब उर रहमान ने 23 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफूद्दीन ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। नसूम अहमद और तंजीम हसन साकिब ने 2-2 विकेट लिए। शोरिफूल इस्लाम और रिशाद हुसैन को 1-1 विकेट मिला।

सैफ हसन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए बांग्लादेश के लिए सैफ हसन ने नाबाद अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंद पर 7 छक्के और 2 चौके की मदद से 64 रन बनाए। तंजीद हसन ने 33 रन बनाए।

अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट लिए। अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 3 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिए। राशिद खान ने 4 ओवर में 13 रन दिए लेकिन विकेट नहीं ले सके।