2025 1761108929
2025 1761108929

नई दिल्ली, विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में आज होने वाला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि दो विश्वस्तरीय क्रिकेट संस्कृतियों के टकराव का प्रतीक है। दोनों टीमें टूर्नामेंट की सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हैं, और आज का मैच सेमीफाइनल की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का टॉस 2:30 बजे होगा,जबकि दोपहर 3:00 बजे से मैच खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। इसे जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल की नंबर-1 पोजिशन पर पहुंच जाएगी। दोनों टीमें अब तक अजेय रही हैं। इन दोनों टीम ने अभी तक चार मैच जीते हैं जबकि दोनों का एक-एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले से पहले लगातार 2 दिन प्रैक्टिस की है। उनकी सलामी बल्लेबाज और कप्तान एलिसा हीली ने पिछली दो पारियों में शतक लगाए थे, लेकिन वे पिंडली में हल्की चोट के कारण बाहर हैं। उनकी जगह पर ताहलिया मैक्ग्रा कप्तानी करेंगी।