unnamed 1 1759808515
unnamed 1 1759808515

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है। टीम में कई पुराने दिग्गजों की वापसी हुई है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है जिन्होंने हाल के घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पैट कमिंस को ऐशेज सीरीज से पहले आराम दिया गया है, उनकी जगह मिचेल मार्श टीम की कप्तानी करेंगे।

मिचेल स्टार्क की वनडे क्रिकेट में वापसी हुई है, जो पिछले साल नवंबर के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में खेलेंगे। स्टार बैटर मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। मैट रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है।

टीम इंडिया इस महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां उसे तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे और पहले दो टी-20 मुकाबलों के लिए टीम ऐलान किया है।

लाबुशेन का हालिया प्रदर्शन खराब रहा मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम से बाहर करने की सबसे बड़ी वजह उनका खराब प्रदर्शन रहा है। उन्होंने अपनी पिछली 10 पारियों में सिर्फ 138 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 47 रन रहा है।

मैट रेनशॉ की वनडे में एंट्री रेनशॉ को लिस्ट-ए क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से श्रीलंका के खिलाफ डार्विन में शतक जड़ा था। 50 ओवर फॉर्मेट में वे आमतौर पर नंबर 3 या 4 पर बल्लेबाजी करते हैं और नवंबर 2021 से उन्होंने 48.68 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल हैं।

रेनशॉ पहले भी 2022 में पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में चुने गए थे, लेकिन तब उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। अब उनके पास भारत के खिलाफ पहली बार वनडे में खेलने का मौका है।