नई दिल्ली, BCCI चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने शनिवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। रोहित के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल टीम के नए कप्तान और ऋषभ पंत उप-कप्तान चुने गए हैं।
BCCI हेड क्वार्टर में टीम का चयन करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अगरकर ने रोहित शर्मा-विराट कोहली के संन्यास, मोहम्मद शमी की फिटनेस और जसप्रीत बुमराह के चयन को लेकर बात की।
हमने हर ऑप्शन पर चर्चा की शुभमन के कप्तान चुने जाने पर उन्होंने कहा, ‘हमने हर ऑप्शन पर चर्चा की है। हमें उम्मीद है कि हमने सही खिलाड़ी को चुना है। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें शुभकामनाएं।’
मुझे नहीं लगता 5 टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे जसप्रीत बुमराह के बारे में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह सभी 5 टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे, जैसा कि फिजियो और डॉक्टरों ने हमें बताया है।अगर वह 3-4 टेस्ट के लिए उपलब्ध होते हैं, तो वह हमें कुछ टेस्ट जिताएंगे। हमें खुशी है कि वह टीम का हिस्सा हैं।’
शमी पूरी तरह फिट नहीं हैं मोहम्मद शमी के बारे में उन्होंने कहा, ‘मेडिकल टीम ने हमें बताया है कि वह इस सीरीज के लिए फिट नहीं है। वे फिट होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पिछले हफ्ते उन्हें कुछ दिक्कतें हुईं और उन्हें कुछ MRI करवाने पड़े। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम हमेशा उनके जैसे गेंदबाज को चुनना चाहते हैं।


















