नई दिल्ली, अफगानिस्तान की टीम ने टी-20 वर्ल्डकप में अपनी पहली जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत की है। इस जीत ने न केवल टीम के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी, बल्कि विश्व क्रिकेट में उनकी बढ़ती ताकत का भी संकेत दिया।
अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्डकप के 28वें मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 5 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। सोमवार को दिन के पहले मैच में अफगानिस्तान ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया।
UAE ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। जवाब में अफगान टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 विकेट लिए और 21 बॉल पर नाबाद 40 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत के बाद अफगानिस्तान ग्रुप-डी के पॉइट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आ गया है। वहीं, UAE चौथे नंबर पर खिसक गई। दोनों के 3-3 मैच में 2-2 पॉइंट्स है, लेकिन अफगानिस्तान के रन रेट सही होने की वजह से वह एक स्थान ऊपर है।
इस जीत के बाद टीम का मनोबल ऊंचा है, लेकिन सुपर-12 या ग्रुप चरण में आगे बढ़ने के लिए उन्हें निरंतर प्रदर्शन करना होगा। बल्लेबाजी में स्थिरता और गेंदबाजी में अनुशासन बनाए रखना अहम होगा।
टी-20 वर्ल्डकप में अफगानिस्तान की पहली जीत ने क्रिकेट प्रेमियों को उत्साहित कर दिया है। यह परिणाम दर्शाता है कि अब एसोसिएट या उभरती टीमें भी बड़े टूर्नामेंट में किसी भी दिग्गज को चुनौती देने की क्षमता रखती हैं।
इब्राहिम जादरान ने 53 रन बनाए
टारगटे का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने नाबाद 40, दरविश रसूली ने 33, सेदिकुल्लाह अटल 16 और गुलबदीन नाईब 13 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज खाता भी नहीं खोल सके। UAE के लिए मुहम्मद अरफान और जुनैद सिद्दीकी ने 2-2 विकेट लिए। मुहम्मद जवादुल्लाह को 1 विकेट मिला।
















