image resize color correction and ai 2025 08 07t12 1754551358
image resize color correction and ai 2025 08 07t12 1754551358

टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहन ने इंडियन बॉक्सिंग एसोसिएशन (BFI) के कार्यकारी निदेशक रिटायर्ड कर्नल अरुण मलिक पर मिसबिहेव के आरोप लगाए हैं। TOI के अनुसार, लवलीना ने अपमानजनक और लैंगिक भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

27 साल की मुक्केबाज ने 2 पेज की लिखित शिकायत की है। इसमें लिखा- ‘कर्नल मलिक ने 8 जुलाई को टॉप्स की जूम मीटिंग में मेरे साथ अपमानजनक और तिरस्कार भरा व्यवहार किया।’ इंडियन ओलिंपिक संघ (IOA) ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है। IOA ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है, जिसमें टॉप्स के सीईओ नछत्तर सिंह जोहल, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और एक महिला वकील शामिल हैं।

” लवलीन ने 2 पेज का शिकायत पत्र खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, साई DG टॉप्स, IOA और बॉक्सिंग फेडेरेशन को भेजी। “

विवाद बढ़ने के बाद कर्नल अरुण मलिक ने दैनिक भास्कर से बात की। उन्होंने कहा- ‘मुझे बदनाम किया जा रहा है। अरुण ने बताया कि मीटिंग में लवलीना ने 2 डिमांड की थी।’

  • पहली: हंगरी में वर्ल्ड चैंपियनशिप की ट्रेनिंग वह हंगरी में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जाकर ट्रेनिंग करना चाहती थी। उस समय वर्ल्ड चैंपियनशिप की टीम का ऐलान नहीं हुआ था। इस पर मैंने कहा था- ‘टीम घोषित होने के बाद इस पर आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इसमें दिक्कत यह है कि आयोजन कमेटी (ब्रिटेन बॉक्सिंग एसोसिएशन) ने वीजा के लिए 20 वर्किंग दिन चाहिए। वहां के वीजा के लिए पासपोर्ट जमा करना होगा। अगर हंगरी के लिए करते हैं, तो फिर ब्रिटेन के वीजा के लिए दिक्कत आ जा सकती है।
  • दूसरी: हंगरी में पर्सनल कोच ले जाना चाहती थी लवलीना ने हंगरी में पर्सनल कोच और फीजियो को ले जाने की बात कही थी। जूम कॉल में उनकी पर्सनल कोच भी जुड़ी थी। हमने उनको बताया कि सरकार और BFI के नियमानुसार बॉक्सिंग में पर्सनल कोच अलाउ नहीं है। एक कोच को कम से कम पांच बॉक्सरों को कोचिंग देना होगा। इस पर लवलीना ने कहा- ‘पीवी सिंधु पर्सनल कोच लेकर जाती है।’ यहां साई के अधिकारी ने कहा- ‘यह जानकारी गलत है। वह भी कैंप के कोच ही ही ट्रेनिंग लेती हैं।’

अरुण ने बताया कि मीटिंग के एक दिन बाद ही लवलीना ने शिकायत कर दी। 2 दिन बाद कमेटी का गठित हो गई, जिसमें टॉप्स के CEO चेयरमैन भी हैं। मैंने साई को 2 बार पत्र लिखकर रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के लिए कहा है। लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।