
नई दिल्ली । ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु टोक्यो में हो रहे जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उन्हें कोरिया की सिम यू-जिन ने लगातार दो गेम हरा दिया।
मेंस डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी राउंड-16 में पहुंच गई हैं। वहीं मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन टूर्नामेंट के राउंड-16 में पहुंच गए हैं।
दोनों ही गेम में भारतीय जोड़ी हावी रही सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बुधवार को मेंस डबल्स मैच में कि डोंग-जू और कांग मिन ह्युक की जोड़ी को 21-18 21-10 से हराकर अगले राउंड में अपना स्थान पक्का कर लिया। यह मैच 40 मिनट तक चला। दोनों ही गेम में रेड्डी और शेट्टी की जोड़ी कोरियाई खिलाड़ियों पर हावी रही।
लक्ष्य सेन ने वांग जिनसेंग को हराया लक्ष्य सेन ने पहले राउंड में चीनी खिलाड़ी वांग जिनसेंग को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। उन्होंने चीनी खिलाड़ी को 21-11, 21-18 से हराया।
पीवी सिंधु को सिम यू-जिन ने हराया विमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु को कोरियाई खिलाड़ी सिम यू-जिन से पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा।
37 मिनट तक चले इस मैच में दोनों ही गेम में कोरियाई खिलाड़ी हावी रहीं। उन्होंने पहले गेम में 21-15 और दूसरे में 21-14 से हराया।
विमेंस डबल्स में हार वहीं विमेंस डबल्स रुतपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा की जोड़ी मंगलवार को शुरुआती दौर में ही जापान की कोकोना इशिकावा और मायको कावाज़ोई से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गई।
















