582025 07 13t184809z1645596429up1el7d1g87hdrtrmadp 1752433376
582025 07 13t184809z1645596429up1el7d1g87hdrtrmadp 1752433376

नई दिल्ली , वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने विम्बलडन के मेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। सिनर ने पहली बार यह टाइटल जीता है। वे विम्बलडन चैंपियनशिप का मेंस सिंगल्स टाइटल जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने हैं।

लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट में इटली के सिनर ने रविवार रात को 3 घंटे 4 मिनट चले मुकाबले में स्पेन के कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया।

इस जीत के साथ सिनर ने अल्काराज से 5 हफ्ते पुराना हिसाब भी चुकता कर लिया है। 8 जून 2025 को अल्काराज ने सिनर को हराकर फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।

सिनर जीत की खास बातें:

  • सिनर ने पहली बार विम्बलडन ट्रॉफी जीती है। वे विम्बलडन चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स टाइटल जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी हैं।
  • यह सिनर का चौथा ग्रैंड स्लैम टाइटल है। वे ऑस्ट्रेलिया ओपन में 2 (2024, 2025) और US ओपन में एक (2024) बार चैंपियन बन चुके हैं।

मैं अपने सपने को जी रहा हूं- सिनर सिनर ने पहली बार विम्बलडन जीतने पर कहा, मेरे अलावा सिर्फ मेरे करीबी लोग ही जानते हैं कि हमने टेनिस कोर्ट और कोर्ट के बाहर क्या कुछ झेला है। ये बहुत स्पेशल है। मैं अपने सपने को जी रहा हूं।

सिनर से लगातार 5 जीत के बाद हारे अल्कराज विम्बलडन के पिछले 2 टाइटल जीतने वाले अल्कराज अपने इटैलियन प्रतिद्वंद्वी सिनर के खिलाफ 5 मैच बाद हारे हैं। अल्कराज ने 3 घंटे 4 मिनट चले इस मैच का पहला सेट 6-4 से जीता और मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यहां से इटली के सिनर ने लगातार तीन सेट 6-4, 6-4, 6-4 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इगा स्वातेक ने जीता विमेंस सिंगल्स का खिताब एक दिन पहले शनिवार, 12 जुलाई को पोलैंड की इगा स्वातेक ने विंबलडन के विमेंस सिंगल्स का खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में हराया।