582025 06 22t110351z2113167137up1el6m0uqdxtrtrmadp 1752049682
582025 06 22t110351z2113167137up1el6m0uqdxtrtrmadp 1752049682

नई दिल्ली, भारत इंग्लैंड से अब तक 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के 2 मैच खेल चुकी हैं। इन दोनों टेस्ट में दोनों टीम के कप्तानों ने बॉल के बदलने को लेकर अंपायर से कई बारे शिकायत की। ऐसे में इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में इस्तेमाल होने वाली ड्यूक्स बॉल को लेकर कड़ी आलोचना हो रही है।

इस पर इंडियन एक्सप्रेस ने ड्यूक्स बॉल को बनाने वाले दिलीप जगजोडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, इस बार इंग्लैंड में गर्मी ज्यादा है और पिचें सूखी व सपाट हैं। इन हालातों में गेंदबाजों को विकेट लेने में परेशानी हो रही है।

अब तक खेले गए दो टेस्ट मैचों में कई बार दोनों टीमों ने अंपायर से गेंद बदलने की मांग की, क्योंकि गेंद बहुत जल्दी नरम हो जा रही है। भारत ने भले ही एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के 20 विकेट लिए हों, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने भी माना कि गेंदबाजों के लिए ये मुश्किल हालात हैं।  सिर्फ ड्यूक्स ही नहीं, SG और कूकाबुरा गेंदों की भी आलोचना होती रहती है। यह गेंदें नेचुरल चीजों से बनती हैं, 100% परफेक्ट नहीं हो सकतीं। हर टेस्ट में नई गेंद दी जाती है, लेकिन यह पहले से टेस्ट नहीं होती। आज के जमाने में बैट्समैन ताकतवर हो गए हैं और बल्ले भी भारी हो गए हैं, ऐसे में गेंदों को ज्यादा मार पड़ती है।