041718b4998927d57b615bd01c31dc681751197935573975 original
041718b4998927d57b615bd01c31dc681751197935573975 original

नई दिल्ली । भारतीय टीम बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 3 बदलाव के साथ उतर सकती है। एजबेस्टन मैदान पर 2 जुलाई से शुरू होने जा रहे सीरीज के दूसरे मैच में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन, ऑलराउंडर शॉर्दूल ठाकुर और रवींद्र जडेजा को बेंच पर बैठाया जा सकता है। इनकी जगह बैटिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्‌डी और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है। कुलदीप यादव की वापसी भी हो सकती है।

भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने सोमवार को कहा था- ‘एजबेस्टन में भारतीय टीम 2 स्पिनर्स को मैदान पर उतारेगी। बुमराह चयन के लिए अवेलेबल हैं, लेकिन उनके खेलने न खेलने पर फैसला अगले 24 घंटो में लिया जाएगा।’

फिलहाल, शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 0-1 से पिछड़ रही है। टीम को पहले टेस्ट में 5 विकेट की हार झेलनी पड़ी थी। 5 मैचों की सीरीज में वापसी करने के लिए इंडिया को दूसरा टेस्ट जीतना होगा।

बैटिंग में एक बदलाव संभव, साई किशोर ड्रॉप हो सकते हैं लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम 5 शतक के बावजूद हार गई थी। ऐसे में बैटिंग डिपार्टमेंट में एक बदलाव संभव है। साई सुदर्शन को बाहर बैठाया जा सकता है। उनकी जगह करुण नायर को नंबर-3 पर आजमाया जा सकता है। दोनों पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे, जबकि दूसरी पारी में साई ने 30 और करुण नायर ने 20 रन स्कोर किए थे।

इन दोनों के अलावा, सभी बैटर्स ने रन बनाए। इसलिए शेष बल्लेबाजी में बदलाव की गुंजाइश नहीं है। ओपनर यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल ने एक-एक शतक लगाए। ऋषभ पंत ने तो दोनों पारियों में शतक बनाया।

ऑलराउंडर्स में 2 बदलाव संभव भारतीय टीम के ऑलराउंड डिपार्टमेंट में दो बदलाव हो सकते हैं। शार्दूल ठाकुर की जगह नीतीश कुमार रेड्‌डी को मौका दिया जा सकता है। वहीं, स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया जा सकता है।

पिछले मैच में भारतीय ऑलराउंडर्स अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे थे। इसी कारण टीम इंडिया को दोनों पारियों में कोलैप्स का सामना करना पड़ा। पहली पारी में भारतीय टीम ने आखिरी 6 विकेट मात्र 41 रन पर गंवा दिए। वहीं, दूसरी पारी में आखिरी 5 बैटर्स 31 रन के अंदर पवेलियन लौट गए।