image 2025 06 18T122939.385
image 2025 06 18T122939.385

नई दिल्ली । भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग-11 बताई है।

उन्होंने मंगलवार को ICC रिव्यू में कहा है कि साई सुदर्शन को डेब्यू करवाना चाहिए और उन्होंने पहले मैच में साई को तीसरे नंबर पर उतारने का भी सुझाव दिया है। वहीं, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले करुण नायर को पांचवें नंबर पर खिलाने की वकालत की है।

पांच मैच की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार से शुरू होगा जो भारतीय कप्तान के रूप में शुभमन गिल की पहली सीरीज होगी।

ओपनिंग जायसवाल और केएल राहुल करें शास्त्री ने सलामी जोड़ी के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना। उन्होंने कहा, ‘राहुल का अनुभव और इंग्लैंड में उनका पहले का शानदार प्रदर्शन उन्हें सलामी बल्लेबाज के लिए सही विकल्प बनाता है।’ नंबर तीन पर उन्होंने युवा साई सुदर्शन को मौका देने की बात कही, जो हाल में शानदार फॉर्म में हैं।

नंबर चार पर कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करें। नंबर पांच पर करुण नायर को चुना गया है, जिन्होंने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं। शास्त्री ने नायर की मेहनत की तारीफ की और कहा,’उन्होंने अपनी मेहनत से टीम में जगह बनाई है।’ नंबर छह पर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत होंगे।

मुख्य स्पिनर के तौर पर कुलदीप की जगह जडेजा को तव्वजो शास्त्री ने नंबर सात पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को चुना, जो मुख्य स्पिनर होंगे। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पक्के हैं। उनके अनुसार तीसरे तेज गेंदबाज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को मौका मिल सकता है, जो मौसम और पिच की स्थिति पर निर्भर करेगा। अगर मौसम बादल वाला हुआ, तो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप को प्राथमिकता मिल सकती है।

ऑलरांउर के लिए शार्दूल और नीतीश के बीच मुकाबला ऑलराउंडर के लिए शार्दूल ठाकुर और नीतीश रेड्डी के बीच कड़ा मुकाबला है। शास्त्री ने कहा, ‘अगर नीतीश 12-14 ओवर डाल सकते हैं, तो उनकी बल्लेबाजी के कारण उन्हें मौका मिल सकता है।’ यह टीम युवा और अनुभव का मिश्रण है, जो इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में भारत के लिए मजबूत प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।