1710159307
1710159307

41 बार की चैंपियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 के फाइनल में विदर्भ के खिलाफ 260 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे 58 और सरफराज खान के भाई मुशीर खान 51 रन बनाकर नाबाद लौटे।दोनों के बीच नाबाद 107 रन की साझेदारी को चुकी है।

मुंबई को शुरुआती झटके, शॉ और लालवानी आउट
दूसरी पारी में मुंबई को शुरुआती झटके लगे। ओपनर पृथ्वी शॉ 11 और भूपेन लालवानी 18 रन बनाकर आउट हुए। विदर्भ की ओर से अब तक यश ठाकुर और हर्ष दुबे को एक-एक विकेट मिला।

विदर्भ के लिए कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका
विदर्भ को पहला झटका ध्रुव शोरे के रूप में लगा। वे बिना खाता खोले आउट हुए। टीम का दूसरा विकेट 20 रन के स्कोर पर गिरा। यहां अमन मोखड़े 8 रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर भी खाता नहीं खोल सके। टीम एक लिए सबसे ज्यादा 27 रन यश राठौड़ ने बनाए। उनके अलावा, अथर्व तायड़े ने 23 और आदित्य ठाकरे ने 19 रन बनाए।वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को विदर्भ ने 31/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया और पहली पारी में महज 105 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले, रविवार को विदर्भ ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी और मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 224 रन बनाए।

4 COMMENTS

  1. I have been exploring for a little for any high quality articles or blog posts on this kind of area . Exploring in Yahoo I at last stumbled upon this website. Reading this information So i am happy to convey that I have an incredibly good uncanny feeling I discovered exactly what I needed. I most certainly will make certain to do not forget this web site and give it a glance regularly.

  2. Can I just say what a relief to find someone who actually knows what theyre talking about on the internet. You definitely know how to bring an issue to light and make it important. More people need to read this and understand this side of the story. I cant believe youre not more popular because you definitely have the gift.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here