दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराया। अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाए। जवाब में गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट पर 220 रन ही बना सकी। GT के खिलाफ पहली बार किसी टीम ने इतना बड़ा स्कोर बनाया।
DC के कप्तान ऋषभ पंत ने 43 बॉल पर 88 रन बनाए। इसमें से उन्होंने 28 रन आखिरी ओवर में मोहित शर्मा के खिलाफ 4 बॉल में स्कोर किए। शर्मा ने IPL का सबसे महंगा स्पेल फेंका। दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में अपना तीसरा सबसे बड़ा टीम टोटल बनाया। टीम ने कुल 224 रन बनाए। टीम का सबसे बड़ा टोटल साल 2011 में पंजाब किंग्स के खिलाफ आया था, तब डेविड वॉर्नर और विरेंद्र सहवागने ओपनिंग करते हुए 77-77 रन बनाए थे। इस साझेदारी की वजह से टीम ने कुल 231 रन बनाए थे।
दिल्ली के बैटर्स ने गुजरात के खिलाफ आखिरी 5 ओवर में 97 रन बनाए। IPL में आखिरी 5 ओवर में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में टॉप पर RCB है। RCB ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ कुल 248 रन बनाए थे। इस मैच में एबी डिविलियर्स ने 52 बॉल में 129 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस मुकाबले में ही आखिरी 5 ओवर में टीम ने लायंस के बॉलर्स के सामने 112 रन बनाए थे।



















Nearly all of whatever you mention happens to be supprisingly appropriate and that makes me ponder why I hadn’t looked at this in this light before. This particular piece truly did turn the light on for me as far as this topic goes. Nonetheless there is one position I am not too comfortable with and whilst I try to reconcile that with the actual core theme of the position, allow me observe just what all the rest of the visitors have to point out.Well done.