चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी IPL के अगले सीजन में भी खेल सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने जियो सिनेमा के एक कार्यक्रम में यह दावा किया है। 14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में लगातार तीन छक्के लगाए थे। इस मैच के बाद हुए डिस्कशन प्रोग्राम में एंकर ने धोनी के आगे खेलने पर सवाल किया था।
एंकर ने सबसे पहले सवाल कार्यक्रम में मौजूद पूर्व फास्ट बॉलर आरपी सिंह से यह सवाल किया था। इस पर सिंह ने कहा- इसका बेहतर जवाब रैना दे पाएंगे। धोनी 42 साल के हो गए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से साल 2020 में 15 अगस्त को संन्यास ले चुके हैं। उनके IPL रिटायरमेंट की अटकलें 2023 से ही लगाई जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा था कि साल 2023 धोनी का आखिरी साल होगा, पर उन्होंने उन्होंने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान टॉस के बाद कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से सवाल किया कि आप अपने आखिरी सीजन का आनंद ले रहे हैं? धोनी ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी IPL है।; इसके बाद धोनी हंसने लगे। मॉरिसन ने कहा कि धोनी अगले साल भी खेलते नजर आएंगे। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में खेले गए मैच में आखिरी चार गेंदों पर 20 रन बनाए थे। उन्होंने लगातार तीन गेंदों छक्के जड़े और एक गेंद पर 2 रन लिए। वहीं उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी 16 गेंदों में 37 रन बनाए, जिनमें चार चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस सीजन में चार मैंचों में उन्हें निचले क्रम में बैटिंग का मौका मिला और उन्होंने 59 रन बनाए।
















My spouse andd I stumbled over here ckming from a different weeb pae annd thought I maay aas wrll check thinggs out.
I llike wha I ssee sso i am jusst followikng you.
Loook forward tto finding ouut about yyour webb page repeatedly.
ofvd9wuaptjsxj247eap