untitled design 730 x 548 px 56 1779862420
untitled design 730 x 548 px 56 1779862420

नई दिल्ली, भारतीय शतरंज स्टार और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को नॉर्वे चेस 2026 के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में शानदार लय में दिख रहे गुकेश इस बार दबाव को संभाल नहीं सके और महत्वपूर्ण मुकाबले में पिछड़ गए। उनकी इस हार के बाद टूर्नामेंट की अंक तालिका और खिताबी दौड़ दोनों में मुकाबला और रोमांचक हो गया है।

नॉर्वे चेस टूर्नामेंट मंगलवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए मिलाजुला रहा। वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा को राउंड-2 में मजबूत स्थिति में आने के बाद हार झेलनी पड़ी। जबकि, महिला वर्ग में दिव्या देशमुख ने शानदार जीत दर्ज की।

राउंड-2 के बाद अलीरेजा फिरोजा 6 अंक के साथ ओपन कैटेगरी के टॉप पर हैं, जबकि गुकेश और वेस्ली सो 2.5 अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। महिला वर्ग में बिबिसारा असाउबायेवा 4.5 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं।

गुकेश बढ़त के बावजूद हारे

डी गुकेश ने अमेरिका के वेस्ली सो के खिलाफ क्लासिकल मुकाबले में लंबे समय तक दबाव बनाए रखा। 116 चालों तक चले मुकाबले में वे जीत के करीब दिखे, लेकिन मुकाबला ड्रॉ हो गया। इसके बाद निर्णायक गेम में वेस्ली सो ने उन्हें हरा दिया। मैच के बाद वेस्ली सो ने कहा कि गुकेश का गेम उनकी रैंकिंग जैसा नहीं दिखा।