अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। शशांक सिंह ने 29 बॉल पर नाबाद 61 रन की पारी खेली। उन्होंने IPL में पहली फिफ्टी जमाई है। आशुतोष शर्मा ने 17 बॉल पर 31 रन बनाए। नूर अहमद को दो विकेट मिले।
पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 (IPL) के 17वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया। यह पंजाब की लगातार दो हार के बाद पहली जीत है।
GT के कप्तान शुभमन गिल ने 48 बॉल पर 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। साई सुदर्शन 33 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब से कगिसो रबाडा ने दो विकेट झटके। हरप्रीत ब्रार और हर्षल पटेल एक-एक विकेट मिला।















