moments 1 1772255718
moments 1 1772255718

नई दिल्ली,  मुंबई क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में जल्द ही पूर्व भारतीय कप्तान और कोच रवि शास्त्री के नाम पर एक स्टैंड बनाया जाएगा। यह फैसला उनके भारतीय क्रिकेट में लंबे और प्रभावशाली योगदान के सम्मान में लिया गया है।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के नाम पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड बनेगा। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने फैसला किया है कि ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में अब एक स्टैंड का नाम रवि शास्त्री के नाम पर होगा।

यह सम्मान किसी भी क्रिकेटर के लिए बहुत बड़ी बात होती है, और अब शास्त्री भी सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। स्टेडियम में भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलिप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडल्जी के नाम 3 दरवाजों के नाम भी रखे जाएंगे। एडल्जी ने 1978 और 1993 के विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी।

मुंबई क्रिकेट का बड़ा चेहरा रहे शास्त्री रवि शास्त्री का मुंबई क्रिकेट से बहुत पुराना और गहरा रिश्ता रहा। उन्होंने न केवल भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम की कप्तानी भी की। MCA के अधिकारियों का कहना है कि शास्त्री ने एक खिलाड़ी, कप्तान और बाद में भारतीय टीम के कोच के रूप में क्रिकेट जगत में जो योगदान दिया, उसे देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है।

रवि शास्त्री का क्रिकेट करियर मुंबई से ही शुरू हुआ था। बतौर खिलाड़ी उन्होंने भारत के लिए टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में अहम भूमिका निभाई। 1985 की वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ बनने से लेकर टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में विदेशी धरती पर ऐतिहासिक जीत तक, उनका योगदान बहुआयामी रहा है।

वानखेड़े स्टेडियम भारतीय क्रिकेट के कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। इसी मैदान पर भारत ने 2011 वर्ल्ड कप जीता था। अब इसी स्टेडियम में रवि शास्त्री के नाम का स्टैंड बनना उनके करियर और मुंबई क्रिकेट से जुड़ाव को स्थायी सम्मान देगा।

बीसीसीआई और एमसीए की पहल

सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की पहल पर लिया गया है। स्टैंड के नामकरण के बाद आधिकारिक अनावरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

रवि शास्त्री का नाम युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। खिलाड़ी, कमेंटेटर और कोच—तीनों भूमिकाओं में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनके नाम पर स्टैंड बनने से आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश मिलेगा कि समर्पण और निरंतरता से क्रिकेट में ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में ‘रवि शास्त्री स्टैंड’ का निर्माण मुंबई और भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ देगा। यह सम्मान उनके योगदान की स्थायी यादगार साबित होगा।