l5oovxxk 1772134691
l5oovxxk 1772134691

जामनगर , आज क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और उनकी मंगेतर सानिया चंदोक के प्री-वेडिंग (शादी पूर्व) फंक्शन का शुभ प्रारंभ हुआ है। अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च 2026 को होने वाली है, और इससे पहले परिवारों ने जामनगर, गुजरात में मुकेश अंबानी के घर पर समारोह की शुरुआत की है।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शुरुआत गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर पर हुई, जहां तेंदुलकर और अंबानी परिवार के सदस्य देसी रंग में नजर आए।

सचिन ने इस मौके पर बेटे को लेकर भावुक बात कही। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराता है, तब पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है।

अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में होने वाली है। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं। प्री-वेडिंग कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजा और पारंपरिक समारोह के साथ हुई, जिसमें दोनों परिवारों — तेंदुलकर और चंदोक — के सदस्य शामिल हुए। यह वही जगह है जहां दो साल पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में हुई थीं, जिससे इस आयोजन को और भी खास बनाया गया है। कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब सचिन तेंदुलकर ने मंच पर आकर अपने बेटे अर्जुन और होने वाली बहू सानिया के लिए दिल से भावुक स्पीच दी। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लेकर आता है और मिलवाता है, तो यही वह पल होता है जब आपको लगता है कि बेटा बड़ा हो गया है। उन्होंने अर्जुन पर गर्व जताया और जोड़े के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

अंबानी परिवार ने किया स्वागत

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने तेंदुलकर और चंदोक परिवार का जमकर स्वागत किया। नीता अंबानी ने भी कार्यक्रम में अपने मन की बात साझा की और जोड़े को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस समारोह की कई वीडियो और पल सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं, जिन्हें फैंस और दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। प्री-वेडिंग समारोह का माहौल बेहद खुशियों भरा और धूमधाम से भरा रहा। जामनगर में समारोह स्थल को खूबसूरती से सजा-संवर कर रखा गया है, और यह आयोजन दोनों परिवारों के लिए यादगार बन रहा है। शादी से पहले का यह जश्न अब धीरे-धीरे मुंबई में अगले कार्यक्रमों की तरफ बढ़ेगा।