नई दिल्ली, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने अपने भविष्य को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि उन्हें खुद नहीं पता कि वह आगे भी इंग्लिश टीम के कोच बने रहेंगे या नहीं। उनके इस बयान ने इंग्लैंड क्रिकेट में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है, खासकर ऐसे समय में जब टीम बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से गुजर रही है।
इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ऑस्ट्रेलिया के हाथों एशेज सीरीज हारने के बाद बावजूद अपने पद पर बने रहना चाहते हैं। हालांकि, यह उनके नियंत्रण में नहीं हैं। मैकुलम ने कहा कि निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोच के रूप में उनका भविष्य अब उनके कंट्रोल में नहीं है।
इंग्लैंड ने शुरुआती 3 टेस्ट मैचों के अंदर ही एशेज को 3-0 से गंवा दिया है। इसके बाद मैकुलम की भूमिका पर सवाल उठने लग गए हैं। हालांकि, इस पूर्व कीवी कप्तान का एग्रीमेंट 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है।
जनवरी 2025 में हेड कोच बने थे मैकुलम मैकुलम को पहले इंग्लैंड का टेस्ट कोच नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें इस साल की शुरुआत में सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिए भी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।
ECB के मैनेजिंग डायरेक्टर बोले- रिपोर्ट की जांच होगी इस बीच ECB के प्रबंध निदेशक रॉब की ने उन रिपोर्टों की जांच करने का वादा किया है जिनमें आरोप लगाया गया है कि खिलाड़ियों ने एशेज के दौरान मिले ब्रेक में अत्यधिक शराब का सेवन किया था। उन्होंने इस तरह के व्यवहार को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है।
फिलहाल मैकुलम ने किसी भी तरह के तत्काल फैसले से इनकार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पूरा ध्यान मौजूदा सीरीज और टीम के प्रदर्शन पर है। भविष्य को लेकर कोई भी निर्णय समय और परिस्थितियों को देखकर लिया जाएगा।
कुल मिलाकर, मैकुलम का यह बयान इंग्लैंड क्रिकेट में आने वाले समय को लेकर कई सवाल खड़े करता है। अब सबकी नजर इस पर होगी कि वह आगे क्या फैसला लेते हैं और इंग्लिश टीम की दिशा किस ओर जाती है।















