moments 15 1764765176
moments 15 1764765176

नई दिल्ली,  हाल ही में जारी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के अनुसार, विराट कोहली अब वनडे (50-ओवर) बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंचे हैं। यह स्थान उनकी निरंतर बल्लेबाज़ी लय, अनुभव और हाल के मैचों के प्रदर्शन का प्रतिफल है।

इस रैंकिंग में चौथे स्थान का मतलब यह है कि, दुनिया के तमाम शीर्ष बल्लेबाज़ों के बीच कोहली को अंतरराष्ट्रीय परिषद (ICC) ने शीर्ष बल्लेबाज़ों में गिना है।

ICC की लेटेस्ट वनडे बैटर्स रैंकिंग में भारत के विराट कोहली चौथे नंबर पर पहुंच गए। वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टॉप पर बरकरार हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तानी कर रहे केएल राहुल को 2 स्थान का फायदा हुआ। गेंदबाजों में लेफ्ट आर्म स्पिनर कुलदीप यादव नंबर-6 पर पहुंच गए। चारों को रांची वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन का फायदा मिला।

कोहली ने रांची और रायपुर में शतक लगाया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को रांची में विराट कोहली ने शतक लगाते हुए 135 रन की पारी खेली थी। इसी पारी ने उन्हें 751 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पांचवें से चौथे नंबर पर पहुंचा दिया।

रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भी कोहली ने सेंचुरी लगा दी। यह उनकी लगातार दूसरी सेंचुरी रही। शुभमन गिल पांचवें नंबर पर खिसके, वे इंजरी के कारण वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

रोहित 783 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर हैं। उन्होंने रांची में 57 रन बनाए थे। रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में रोहित 14 ही रन बनाकर आउट हो गए।

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दूसरे और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान तीसरे नंबर पर हैं। केएल राहुल 14वें नंबर पर पहुंच गए।

बॉलर्स में कुलदीप को फायदा

  • वनडे बॉलर्स की रैंकिंग में कुलदीप यादव को एक स्थान का फायदा हुआ। वे 641 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए। रांची वनडे में कुलदीप यादव ने 68 रन देकर 4 विकेट लिए थे। अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर दूसरे और साउथ अफ्रीका के केशव महाराज तीसरे नंबर पर हैं।
  • भारतीय बॉलर्स में रवींद्र जडेजा 14वें, मोहम्मद सिराज 17वें, मोहम्मद शमी 20वें और अक्षर पटेल 29वें नंबर पर मौजूद हैं। अर्शदीप सिंह 9 स्थान की छलांग लगाकर 95वें और हर्षित राणा 19 स्थान का फायदा लेकर 93वें नंबर पर पहुंच गए।