Shailja Tiwari 2024 09 25T170041.784
Shailja Tiwari 2024 09 25T170041.784

नई दिल्ली, इंटरनेशनल लीग T20 (ILT20) अब सिर्फ एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक बड़े ग्लोबल बिज़नेस मॉडल के रूप में उभर रहा है। UAE आधारित इस टी20 लीग ने 2026 तक खुद को दुनिया की सबसे लाभदायक, हाई-मार्केट वैल्यू और खिलाड़ी-फ्रेंडली लीग बनाने का लक्ष्य तय किया है। यह महत्वाकांक्षी ब्लूप्रिंट न सिर्फ एशिया बल्कि पूरी ग्लोबल क्रिकेट इंडस्ट्री की दिशा बदल सकता है।

इस समय फैन बेस और व्यूअरशिप के मामले में भारत की IPL दुनिया की नंबर-1 क्रिकेट लीग है। IPL की सफलता के बाद 10 से ज्यादा देशों ने अपने यहां टी-20 लीग की शुरूआत की। श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान सहित कई देशों की लीग संघर्ष कर रही है। यानी इनको उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली है। लेकिन, इन सब के बीच एक लीग ऐसी है जो साल दर साल अपना फैन बेस बढ़ा रही है। हम बात कर रहे हैं UAE की लीग ILT20 की।

2024-25 के सीजन में ILT20 को दुनियाभर में करीब 35 करोड़ लोगों ने देखा। इनमें से 65% व्यूअर भारत से हैं। 2 दिसंबर से लीग का चौथा सीजन शुरू हो रहा है। यह लीग अब तक कितनी कामयाब रही यह जानने के लिए हमने बात की लीग के ब्रॉडकास्टर जी एंटरटेनमेंट के ब्रॉडकास्ट एंड डिजिटल डिपार्टमेंट की एडवर्टाइजिंग और रेवेन्यू हेड लक्ष्मी शेट्टी से।

ILT20 का फोकस सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक ग्लोबल रेवेन्यू मॉडल पर है।
यह लीग UAE की आर्थिक ताकत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मांग और डिजिटल बाजार की क्षमता को मिलाकर एक नया टी20 सुपर-फ्रेमवर्क तैयार कर रही है।
अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा, तो ILT20 आने वाले 3–4 वर्षों में क्रिकेट बिजनेस का बड़ा सेंटर बन सकता है।